Breaking News

ब्रिजिशनगर में लगा भगोरिया हाट, होली के कुछ दिन पहले लगता है भगोरिया हाट

भगोरिया हाट मुख्यतः भील और भिलाला जनजातियों का प्रमुख पर्व है, जिसमें युवक-युवतियाँ सज-धज कर पारंपरिक वस्त्रों में होते है शामिल।

इछावर राजेश माँझी,एमपी विश्वास न्यूज

इछावर।ब्रिजिशनगर, जो इछावर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, ब्रिजिश नगर में हर शनिवार को बाजार लगता है। होली के पावन पर्व के अवसर पर यहां भगोरिया हाट आयोजित किया जाता है।

भगोरिया हाट मुख्यतः भील और भिलाला जनजातियों का प्रमुख पर्व है, जिसमें युवक-युवतियाँ सज-धज कर पारंपरिक वस्त्रों में शामिल होते हैं। यह उत्सव न केवल मेल-मिलाप का अवसर होता है, बल्कि इसमें पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत और लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है।

ब्रिजिशनगर में भगोरिया हाट का आयोजन स्थानीय आदिवासी समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह उन्हें अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही, यह हाट स्थानीय व्यापार और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने में भी सहायक होता है। ब्रिजिश नगर हाट में आदिवासी अंचल के सभी महिला पुरुष डीजे साउंड पर थिरकते हुए भगोरिया पर्व को बड़े ही उत्साह के साठ मनाया। रंग बिरंगे कपड़ो के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में आदिवासी मेले में पहुंचे।

About राजेश माँझी

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …