Breaking News

कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान इछावर रेस्ट हाऊस खेरी जोड़ पर किया आयोजित

कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान इछावर रेस्ट हाऊस खेरी जोड़ पर किया आयोजित

निवेदक :- ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी विधानसभा इछावर

इछावर एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

सीहोर/इछावर। कांग्रेस पार्टी ने सृजन संगठन अभियान रेस्ट हाउस इछावर में आयोजित किया गया। सभी ब्लॉक अध्यक्षों के साथ मंडलम सेक्टर के कार्यकर्ता मौजूद रहे। एवं जिला अध्यक्ष के पद के लिए छोटे से छोटे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भी रायशुमारी मांगी गई। इछावर क्षेत्र के बिलकिसगंज, ब्रिजिश नगर,इछावर ब्लॉक के सभी छोटे से छोटे कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे तथा जिला अध्यक्ष के पद के लिए सभी कार्यकर्ताओं से अपनी-अपनी राय शुमारी मांगी गई।पार्टी का उद्देश्य है की निचली तबके से जो जमीनी कार्यकर्त्ता काम करता है,उसी अनुसार जिला अध्यक्ष चुना जाए।

कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन को
मजबूत करने के लिए देशभर में ‘संगठन सृजन अभियान’ शुरू किया है। इस अभियान के तहत पार्टी जिला स्तर पर बड़े बदलाव करने की योजना बना रही है, जिसमें नए जिला अध्यक्षों का चयन और संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त करना शामिल है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सीहोर जिले के केन्द्रीय पर्यवेक्षक डॉ. सिरिविल्ला प्रसाद, पूर्व मंत्री नरेंद्र नहाटा, जयश्री हरिकरण, पवन पटेल, सीहोर जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सादिक़ मेव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवान पटेल कि उपस्थिती मे संगठन सृजन अभियान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष गण, पूर्व विधायक गण, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गण, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष गण, समन्वय समिति के सदस्य गण, विभाग के अध्यक्ष गण एवं पदाधिकारीगण, कांग्रेस पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता गण, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, अल्पसंख्यक, एसटी, एससी प्रकोष्ठ सहित सभी विभाग एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण, कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …