Breaking News

17 वर्ष पहले बनी स्कूल बिल्डिंग में अब तक नहीं हुआ प्रवेश उत्सव, सर्व शिक्षा अभियान की हकीकत उजागर

मामला इछावर जन शिक्षा केंद्र के अंतर्गत आने वाले चैनपुरा गांव का है।

सभी स्कूलों में मनाया गया प्रवेश उत्सव लेकिन 17 वर्षों से सुना पड़ा एक स्कूल…

मध्य प्रदेश/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

मध्य प्रदेश/सीहोर।सीहोर जिले के ग्रामीण क्षेत्र की एक माध्यमिक शाला, जिसे 17 वर्ष पहले सर्व शिक्षा अभियान योजना के अंतर्गत लाखों रुपये की लागत से बनवाया गया था, आज भी उपयोग से वंचित है। हैरानी की बात यह है कि इस स्कूल भवन में अब तक एक भी बार प्रवेश उत्सव का आयोजन नहीं किया गया है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल भवन निर्माण के बाद से ही इसे शिक्षा विभाग की अनदेखी का शिकार बना दिया गया है। 17 वर्षों में भवन नए से पुराना हो गया चैनल गेट के लोहे पर जंग भी आने लगी लेकिन आज की तारीख तक प्रवेश उत्सव का इंतजार कर रही बिल्डिंग।

सन 2008 में सर्व शिक्षा अभियान योजनान्तर्गत माध्यमिक शाला चैनपुरा के भवन का शिलान्यास
नरेन्द्रसिह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष भा.ज.पा. (स.प्र.) के मुख्य अतिथ्य के रुप में किया गया।

17 वर्ष पहले कार्यक्रम करणसिंह वर्मा, मंत्री, ग्रामोद्योग, उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण (म.प्र.शासन) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

ग्रामीणों का कहना है कि….
“बिल्डिंग तो बन गई , लेकिन कभी बच्चों की पढ़ाई शुरू नहीं हुई। न कोई शिक्षक आया, न प्रवेश उत्सव हुआ। गांव में पुराने भवन में बच्चो को बैठाया जाता है, जो भवन पूरा जर्जर है।”

इस मामले में शिक्षा विभाग की निष्क्रियता सवालों के घेरे में है। एक ओर सरकार हर बच्चे को शिक्षा देने के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर वर्षों से बंद पड़े ऐसे भवन योजनाओं की असल तस्वीर पेश करते हैं।

इस सत्र से बच्चो को उसी भवन में बैठाया जाएगा।

मान सिंह नेटी
विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी,इछावर

आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है।मै उसकी पूरी जानकारी लेता हू क्या बात है

सुभाष दुबे
बीआरसीसी इछावर

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …