डकैती के प्रयास में 05 आरोपी गिरफ्तार
ग्राम वासियों की सक्रियता,मदद से आरोपी हुये गिरफ्तार

आष्टा/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
आष्टा/सीहोर।थाना आष्टा मे गत रात्रि नानकपुर ग्राम से सूचना प्राप्त हुई की पांच व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में हथियार रखे देखे गए है जो बाहरी व्यक्ति है ओर वह सभी किसी बढ़ी घटना लूट, चोरी घटित करने की बात करते रास्ते से जा रहे है। सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक शुक्ला,अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत, sdop आष्टा प्रवीण चडोकर को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला द्वारा थाना प्रभारी आष्टा गिरीश दुबे को संदिग्ध व्यक्तियों की तत्काल धर पकड़ हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी गिरीश दुबे द्वारा अपने थाने बल की दो टीमे गठित की गई। सूचना पर थाना आष्टा की दोनों पुलिस टीमे ग्राम नानकपुर यात्री प्रतीक्षालय के पास पहुंची तो प्रतीक्षालय में बैठे पांच संदिग्ध व्यक्ति वहां से भागने का प्रयास कर रहे थे।जो पांचो व्यक्तियों को दोनों पुलिस टीम के कुल 09 सदस्यो द्वारा स्थानीय ग्रामवासियों की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया।पकड़े गए पांचो संदिग्ध व्यक्तियों के पास घातक हथियार तलवार, धारदार चाकू,नुकीला सब्बल, लोहे की राड ओर एक लोहे की नक़ब (ताले, कुंदे तोड़ने का औजार )पाए गए। पांचो आरोपियों से प्राप्त घातक हथियारों को वहां मौजूद ग्राम वासियों के समक्ष जप्त कर सभी आरोपियों से पूछताछ की गयी जिन्होंने देर रात्रि नानकपुर गाँव से आगे कन्नोद रोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप लूट करने की घटना करने जाना बताया।उक्त पेट्रोल पम्प लूट की घटना की योजना मुख्य रूप से आरोपी शराफत अली निवासी हरियाणा द्वारा तैयार की गयी थी जो पूर्व मे देवास जिले के खाचरोद, सतवास,कन्नोद गाँवों मे हड़म्बा चलाने आता था ओर आरोपी अरमान से पहचान हुई थी। शराफत अली ने ही अरमान को पेट्रोल लूट की घटना करने की योजना मे शामिल किया ओर अरमान ने अपने अन्य साथियों साबिर, ब्रजेश, वक़ील शाह को पेट्रोल पंप लूट की घटना करने के लिए शामिल किया गया।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज