Breaking News

सिविल अस्पताल इछावर में लंबे समय से चली आ रही डॉक्टरों की मांग आखिरकार हुई पूरी, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस

सिविल अस्पताल इछावर में लंबे समय से चली आ रही डॉक्टरों की मांग आखिरकार हुई पूरी, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस

इछावर : एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

इछावर।इछावर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों की लंबी प्रतीक्षा आखिरकार खत्म हो गई है। कई दिनों से चल रही डॉक्टरों की मांग अब पूरी कर दी गई है। प्रशासन ने यहां के सरकारी अस्पताल में नए डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार मांग उठाई जा रही थी कि अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी के कारण मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मरीजों को प्राथमिक उपचार के लिए भी इछावर से सीहोर या भोपाल भेजना पड़ता था।

प्रशासन ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए हाल ही में आदेश जारी किया, जिसके तहत अस्पताल में चिकित्सकों की पदस्थापना की गई। डॉक्टरों की तैनाती के बाद अब मरीजों को समय पर इलाज मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय निवासी और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती देगा और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

अब देखना होगा कि डॉक्टरों की मौजूदगी से स्वास्थ्य सेवाओं में कितना सुधार आता है और क्या मरीजों को समय पर इलाज मिल पाता है या नहीं।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …