Breaking News

सेंट मार्टिन स्कूल पर एक लाख रूपये का जुर्माना

सेंट मार्टिन स्कूल पर एक लाख रूपये का जुर्माना

दोषी प्राचार्य, गार्ड और ड्राइवर को सेवा से पृथक करने का निर्देश
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर प्रशासन ने की कार्रवाई

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 26 दिसम्बर, 2025

सीहोर।सोशल मीडिया में सीहोर तहसील के ग्राम जताखेड़ा स्थित सेंट मार्टिन स्कूल के छात्रों का फोटो प्रसारित होने पर जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान में लेते हुए इस घटना की जांच कराई गई। जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने बताया कि यह फोटो दो माह पूर्व का है। उन्होंने बताया कि जांच में यह पाया गया कि होमवर्क नहीं करके आने पर बच्चों को प्रताड़ित किया गया था।

जिला शिक्षा अधिकारी तोमर ने बताया कि स्कूल के संचालक को निर्देशित किया गया है कि बच्चों को प्रताड़ित करने वाले स्कूल के प्रचार्य, गार्ड और ड्रायवर को तत्काल सेवा से पृथक किया जाये। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन पर एक लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है। बच्चों और अभिभावकों से कहा गया है कि भविष्य में स्कूल में इस प्रकार की घटना होने पर स्थानीय पालक संघ एवं वरिष्ठ अधिकारियों या जिला शिक्षा अधिकारी को सूचित किया जाये।

About राजेश माँझी

Check Also

राशन के नाम पर बड़ा खेल! कहीं 6 महीने से अनाज गायब, कहीं 3 महीने से इंतजार और कहीं राशन की जगह बांट दिया कैश

इछावर में गरीबों के हक के राशन पर उठे गंभीर सवाल, दौलतपुर के 136 परिवारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *