इछावर में निकाली जा रही धूमधाम से महाकाल की सवारी
आज इछावर नगर में भक्तिमय का माहौल,हर हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा पूरा नगर

इछावर एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी
इछावर।इछावर में आज माहौल भक्तिमय है… चारों ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं… मौका है श्रावण माह की विशेष महाकाल सवारी का, जो पूरे नगर में धूमधाम से निकाली जा रही है।
श्रावण मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को इछावर नगर में भगवान महाकाल की परंपरागत सवारी बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली जा रही है। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों की थाप और शिव भक्तों की टोलियां हर तरफ माहौल को शिवमय बना रही हैं।
सवारी की शुरुआत नगर के मेहता पेट्रोल पंप से हुई। भगवान शिव की झांकी को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। रथ में विराजमान महाकाल की एक झलक पाने को श्रद्धालु उमड़ पड़े।
“हर साल की तरह इस बार भी महाकाल की सवारी देखने का सौभाग्य मिला है… मन में असीम शांति और भक्ति की अनुभूति हो रही है।”

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज