Breaking News

वायरल ऑडियो विवाद पर कांग्रेस का धरना

सीहोर/आष्टा। क्षेत्र से एक वायरल ऑडियो ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। ऑडियो में कथित तौर पर विधायक गोपाल इंजीनियर द्वारा यह कहते सुना जा रहा है कि “सड़क नहीं बनी तो तुमने कहा मुझे वोट दिया “, जिस पर अब विवाद गहराता जा रहा है।

ऑडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती आक्रोशित नजर आए और वे मौके पर धरने पर जा पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे राजीव गुजराती ने विधायक के बयान को जनता का अपमान बताया और कहा कि जनता वोट देने की जिम्मेदारी निभाती है, लेकिन सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए उसे ब्लैकमेल करना सरासर गलत है।

धरने में उन्होंने विधायक गोपाल इंजीनियर से तत्काल इस्तीफे की मांग की। राजीव गुजराती ने कहा कि अगर विधायक जनता के हित में काम नहीं कर सकते, तो उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

धरना स्थल पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग एकत्रित हुए। नारेबाज़ी करते हुए लोगों ने विधायक के खिलाफ जमकर विरोध जताया और कहा कि सड़कें बनवाना जनता का हक है, न कि कोई सौदा।

इस घटनाक्रम ने विधानसभा क्षेत्र की राजनीति को गर्मा दिया है। अब देखना यह होगा कि विधायक गोपाल इंजीनियर इस पूरे मामले पर क्या सफाई देते हैं और कांग्रेस की इस मांग पर क्या राजनीतिक असर पड़ता है।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *