Breaking News

थाना गोपालपुर जिला सीहोर रात में घर में घुस कर चोरी करने वाले चोर को गोपालपुर पुलिस ने गिरफ़्तार

थाना गोपालपुर अंतर्गत ग्राम चौरसाखेड़ी के रहने वाले दीपक बकरिया ने रिपोर्ट किया कि अज्ञात चोर द्वारा उसके घर में घुसकर मोबाइल,सोने की पांचाली व नगदी रुपए चोरी कर लिए है। रिपोर्ट पर थाना गोपालपुर पर अपराध क्रमांक 111/250धारा 305,331(4) BNS में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
पुलिस द्वारा कार्यवाही
श्रीमान पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत व एसडीओपी के मार्ग दर्शन में एवं थाना प्रभारी निरी. महेन्द्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में गोपालपुर पुलिस द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया घटना दिनांक के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की पतारशि के प्रयास के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक बाहरी व्यक्ति लड़का छीपानेर में संदिग्ध रूप से घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लिया उस लड़के से सख्ती से पूछताछ करते उसने अपना नाम मनीषराम पिता एवलाल परधी उम्र 19 साल निवासी धावड़ाघाट थाना शिवपुर जिला नर्मदापुरम का होना बताया ओर पूछताछ करते अपने साथी शिव पारदी के साथ मिलकर चोरसाखेड़ी को घटना कारीत करना बताया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया। मोबाइल बरामद किया व आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मामले के अन्य एक आरोपी शिवा पारदी की तलाश की जा रही है।
सहरानीय योगदान थाना प्रभारी गोपालपुर निरी. महेन्द्र सिंह गौड़, SI लवेश कुमार, ASI विजय यादव, ASI रामशंकर परते, Hc. ललित पाण्डेय,आर. संजय राजपूत, आर राजीव, आर विशाल सिंह तोमर का सराहनीय योगदान रहा है।

About mp vishwas

Check Also

17 दिन में नकबजनी का खुलासा: इछावर पुलिस ने 7 लाख का माल बरामद कर चार आरोपियों को दबोचा

सोने के जेवर, नगदी बरामद; तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से मिली बड़ी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *