प्राथमिक स्कूल में दो माह से बच्चों की पढ़ाई बंद, शिक्षक ने स्कूल छोड़ चुनाव कार्यालय को बना लिया स्थायी ठिकाना
दो महीने से शिक्षक नहीं स्कूल में, बच्चों की पढ़ाई पर ताला, शिक्षक महोदय को नहीं फुर्सत निर्वाचन की कुर्सी से—एसआईआर के काम में लगा शिक्षक स्कूल में बच्चों की पढ़ाई में लगा ताला, दो महीने से ताले में शिक्षक विहीन स्कूल, गांव के बच्चों का भविष्य अंधेरे में

भैरूंदा/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर। जिले के भैरूंदा नसरुल्लागंज की शासकीय प्राथमिक शाला तलैया पिछले दो महीनों से पूरी तरह स्कूल में बच्चों की पढ़ाई बंद पड़ी है। स्कूल भवन खामोश है, खेल का मैदान सूना है और बच्चों की मासूम आंखें पढ़ाई की उम्मीद में आज भी दरवाजे की ओर ताकती हैं। पढ़ाई रुकने से अभिभावक चिंतित हैं,क्योंकि गांव में शिक्षा ही बच्चों का भविष्य बदलने का एकमात्र रास्ता है। लेकिन स्कूल में शिक्षक न होने के कारण यह रास्ता अचानक बंद हो गया है।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज