Breaking News

ख़बर का असर: 5 बच्चों पर 3 शिक्षक मामले में एक शिक्षिका का दूसरे स्कूल में तबादला

ख़बर का असर: 5 बच्चों पर 3 शिक्षक मामले में एक शिक्षिका का दूसरे स्कूल में तबादला

शासकीय माध्यमिक शाला शिकारपुर संकुल केन्द्र उलझावन का मामला।

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। कुछ दिन पहले एमपी विश्वास न्यूज में प्रकाशित विशेष रिपोर्ट — जिसमें एक स्कूल में पढ़ने वाले 5 बच्चों और 3 शिक्षकों से जुड़ी गंभीर जानकारी उजागर की गई थी — का अब असर देखने को मिला है। शिक्षा विभाग ने इस मामले में प्राथमिक कार्रवाई करते हुए 5 बच्चो पर 3 शिक्षक को देखते हुए एक शिक्षिका श्रद्धा बिसोरिया का तबादला शासकीय माध्यमिक शाला धामन खेड़ा स्कूल में तबादला कर करते हुए उन्हें दूसरे विद्यालय में अटैच कर दिया है। सीहोर जिले के संकुल केन्द्र उलझावन में यह स्कूल आता है। आरटीई नियम अनुसार 20 बच्चो पर 1 शिक्षक होना चाहिए। और यहां शासकीय माध्यमिक शाला शिकारपुर में 5 बच्चो पर 3 शिक्षक की ख़बर एमपी विश्वास न्यूज ने दिखाई गई थी।

पूर्व में दिखाई गई एमपी विश्वास न्यूज़ की यह खबर….

पिछली रिपोर्ट में यह सामने आया था कि विद्यालय में अध्ययनरत पाँच बच्चों पर तीन शिक्षकों की भूमिका पर सवाल उठे थे। परिजनों की शिकायत के बाद मामला शिक्षा विभाग तक पहुँचा, और मीडिया में आने के बाद प्रशासन हरकत में आया।

एमपी विश्वास न्यूज की टीम ने इस मामले को उजागर कर न केवल बच्चों की आवाज़ को सामने लाया, बल्कि प्रशासन को सक्रिय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमारी पत्रकारिता का मकसद है — सच्चाई को सामने लाना और ज़िम्मेदार तंत्र को जवाबदेह बनाना।

About राजेश माँझी

Check Also

🔥 रबी की बुआई की तैयारी में जुटा किसान, लेकिन बिजली गुल! आखिर गांवों में ही क्यों हो रही लोड शेडिंग?

⚡ खेतों में पानी देने के लिए बिजली की जरूरत, रात में भी कटौती से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *