Breaking News

इछावर मंडी में नई सोयाबीन की आवक शुरू – खेरी के किसान ने बेची फसल, शुरुआती भाव 3111 रुपये प्रति क्विंटल

इछावर मंडी में नई सोयाबीन की आवक शुरू – खेरी के किसान ने बेची फसल, शुरुआती भाव 3111 रुपये प्रति क्विंटल

इछावर,एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

इछावर/सीहोर।सीहोर जिले की इछावर मंडी में इस सीजन की नई सोयाबीन की आवक शुरू हो गई है। शुक्रवार को खेरी गांव के एक किसान ने अपनी पहली खेप मंडी में बेचने के लिए पहुंचाई। मंडी में नई फसल को शुरुआती 3111रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिला।

मंडी में सुबह से ही किसानों की हलचल देखने को मिली, लेकिन इस बार सबसे पहले खेरी गांव के किसान ने नई सोयाबीन मंडी लाकर सभी का ध्यान खींचा। बताया जा रहा है कि यह सोयाबीन अच्छे क्वालिटी की थी, जिसकी वजह से उसे बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

मंडी व्यापारी और तोलदारों का कहना है कि शुरुआती दौर में नई फसल के दाम संतुलित हैं, लेकिन जैसे-जैसे आवक बढ़ेगी, दाम में हलचल हो सकती है। वहीं, किसानों को भी उम्मीद है कि इस साल उन्हें बेहतर दाम मिल सकते हैं।

किसान की प्रतिक्रिया:
खेरी के किसान ने बताया कि इस बार मौसम अनुकूल रहने से फसल अच्छी हुई है। मंडी में 3111का भाव मिलना उनके लिए संतोषजनक है, लेकिन सरकार से समर्थन मूल्य और बाजार स्थिरता की मांग भी की।

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *