Breaking News

किसान खड़े है, सोयाबीन मेरे पास है… केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने सीहोर कलेक्टर को लगाया फोन, खराब फसलों के तुरंत सर्वे के दिए निर्देश

किसान खड़े है, सोयाबीन मेरे पास है… केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने सीहोर कलेक्टर को लगाया फोन, खराब फसलों के तुरंत सर्वे के दिए निर्देश

इछावर/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर/सीहोर।किसानों की समस्या सुनते ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्शन मोड में आ गए. शनिवार दोपहर जब वे भोपाल-इंदौर हाईवे से गुजर रहे थे, तो इछावर जोड़ पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इसी दौरान बड़ी संख्या में किसान वहां पहुंचे और मंत्री से सीधे अपनी परेशानियां साझा की
किसानों ने बताया कि पिछले कुछ समय से लगातार खराब मौसम और अन्य कारणों से उनकी सोयाबीन की फसलें बर्बाद हो रही हैं. कई किसानों ने कहा कि खेतों में खड़ी फसलें सूख गई हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. किसानों ने कृषि मंत्री से गुहार लगाई कि सरकार तुरंत सर्वे कराए और उन्हें मुआवजा व फसल बीमा का लाभ दिलाया जाए किसानों की व्यथा सुनते ही शिवराज सिंह चौहान ने मौके पर ही सीहोर कलेक्टर को फोन लगाया और सख्त निर्देश दिए कि जिले में खराब हो रही सोयाबीन की फसलों का तुरंत सर्वे कराया जाए. साथ ही यह भी कहा कि किसी भी किसान को बीमा योजना का लाभ लेने से वंचित नहीं रहना चाहिए

About राजेश माँझी

Check Also

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS Construction बना लोगों की पहली पसंद

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *