मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सीहोर में 69 करोड़ 38 लाख से अधिक के निर्माण एवं विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन
18 अक्टूबर को बिलकिसगंज में आयोजित होगा कार्यक्रम

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 17 अक्टूबर, 2025
सीहोर।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 18 अक्टूबर को सीहोर जिले के बिलकिसगंज में आयोजित कार्यक्रम में सीहोर जिले में 69 करोड़ 38 लाख 36 हजार रूपये लागत के अनेक विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इन कार्यों में 51 करोड़ 24 लाख 26 हजार रूपये की लागत के 09 कार्यों का लोकार्पण तथा 18 करोड़ 14 लाख 40 हजार रूपये लागत के 14 कार्यों का भूमिपजून शामिल है।
इन कार्यों का करेंगे लोकार्पण
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव 51 करोड़ 24 लाख 26 हजार के निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें वे 926.13 लाख रूपये लागत के सोगानी व्हाया ग्राम शिकारपुर से सेमली जदीद मार्ग, 267.36 लाख रूपये लागत के ग्राम गुलरछापरी से कलमपुरा मार्ग, 1202.38 लाख रूपये लागत के कोठरीकलॉ से निपानिया मार्ग, 526.01 लाख रूपये लागत के कोठरी से रसूलपुरा मार्ग, 689.70 लाख रूपये लागत के इन्ड्रस्ट्रीज एरिया बड़ियाखेड़ी से बड़नगर तक सीसी मार्ग, 351.82 लाख रूपये लागत के श्यामपुर बस स्टेण्ड से मण्डी तक सीसी मार्ग, 690.12 लाख रूपये लागत के ग्राम लसुडिया परिहार व्हाया ग्राम खेरिया से ग्राम बिजलोन तक पुलिया सहित मार्ग, 420.74 लाख रूपये लागत के जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास बिलकिसगंज तथा 50.00 लाख रूपये लागत के ग्राम दिमावर जिला सीहोर में मंदिर के समीप सामुदायिक जनसुविधा निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे।
इन कार्यों का करेंगे भूमिपूजन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव 18 करोड़ 14 लाख 40 हजार रूपये के निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपजून करेंगे। इनमे ग्राम ढाबला में नवीन विद्युज उपकेंद्र का निर्माण कार्य 208.81 लाख रूपये, जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र जिला सीहोर के भवन का निर्माण 422.89 लाख रूपये, जनपद पंचायत भवन निर्माण जनपद पंचायत इछावर 525.67 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री डॉ यादव सीहोर जिले के अहमदपुर, खण्डवा, उलझावन, खामखेड़ा जत्रा, कुरावर, लौरासकंला, फूडरा, सिद्दीकगंज, भाउखेड़ी, नयापुरा और सरदारनगर के शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कूलों में 59.73 – 59.73 लाख रूपये के मान से कुल 06 करोड़ 57 लाख 03 हजार रूपये लागत से बनने वाली केमेस्ट्री, फिजिक्स एवं बायोलॉजी लेब्स निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इन 11 शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कूलों में 06 करोड़ 57 लाख 03 हजार रूपये की लागत से केमेस्ट्री, फिजिक्स एवं बायोलॉजी लैब बनाई जाएंगी।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज