Breaking News

भावांतर योजना के तहत सीहोर जिले की मंडियों में सोयाबीन खरीदी प्रारंभ

भावांतर योजना के तहत सीहोर जिले की मंडियों में सोयाबीन खरीदी प्रारंभ

कलेक्टर बालागुरु के. ने किया इछावर मण्डी का निरीक्षण

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 24 अक्टूबर 2025

सीहोर।राज्य सरकार की भावांतर भुगतान योजना के तहत सीहोर जिले की विभिन्न मंडियों में सोयाबीन की खरीदी प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो गई है। मंडियों में किसानों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं — जैसे तौल व्यवस्था, पेयजल, विश्राम स्थल, परिवहन एवं भुगतान की पारदर्शी प्रक्रिया — सुनिश्चित की गई हैं।

जिले के कलेक्टर बालागुरु के. ने आज इछावर मण्डी का निरीक्षण किया और खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा कर मंडी में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। मंडियों में किसी भी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

निरीक्षण के दौरान मण्डी कमेटी इछावर के प्रभारी सचिव बीएल त्यागी, कृषि, विपणन, सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। किसानों ने मंडियों में की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और शासन की भावांतर योजना के लिए आभार जताया।

About राजेश माँझी

Check Also

जल की हर बूंद अमूल्य है और इसके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *