नवरात्रि में 18 वर्षों से 24 घण्टे लंगर सेवा समिति कर रही मां विजयासन धाम जानें वाले श्रद्धालुओं की सेवा
कई साल से लगातार लंगर सेवा समिति मां बिजासन सलकनपुर जाने वाले भक्तों को चाय फलियार नाश्ता करवाया जाता है

ब्रिजिशनगर/इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
ब्रिजिशनगर/इछावर।हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी नवरात्रि में सलकनपुर पैदल चलकर दर्शन करने वाले भक्तों की सेवा के लिए यूं तो कई अलग अलग जगहों पर लंगर लगाया जाता है लेकिन ब्रिजिश नगर लंगर सेवा समिति भक्तों की सेवा 17 वर्षों से लगातार करती आ रही है और ये लंगर का 18वा वर्ष है। ब्रिजिश नगर से करीब 3 किलोमीटर दूर बोरदी कला जोड़ सीहोर भेरुंदा बायपास रोड पर ये लंगर लगाया जाता है जो कि सलकनपुर स्थित मंदिर दर्शन के लिए जो लोग दूर दूर से पैदल चलकर जाते हैं उनके लिए लंगर समिति निशुल्क चाय फलियार नाश्ता भोजन पानी और ठहरने की भी व्यवस्था करती है। जो 17साल से लगातार करती आ रही है लंगर सेवा समिति सदस्यों ने बताया कि लंगर सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि में सलकनपुर मंदिर पैदल चलकर दर्शन करने वाले भक्तों के लिए हमने लंगर लगाया हुआ है जो पूरी तरह निशुल्क रहता है इसमें पीने का पानी चाय नाश्ता फलियार भोजन और आराम करने के लिए बैठने की भी व्यवस्था रहती है इस लंगर में ग्राम वालों का पूर्ण सहयोग रहता है इस वर्ष भी इसकी शुरुआत से ही हजारों भक्तों को निशुल्क भोजन पानी चाय नाश्ता फलियार करवा रहे हैं और सब माता रानी की कृपा से चल रहा है यहां बता दे की खासियत यह है कि आज तक कभी प्रसाद खत्म नहीं हुआ और नही चाय नाश्ता खत्म हुआ 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहती है बताते हैं कि यहां पर माता रानी की असीम कृपा है जो 17 सालों से लगातार सेवा चल रही है।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज