Breaking News

अनियमितताओं को रोकने के उद्देश्य से जांच दल ने किया मेडिकल दुकानों का निरीक्षण

अनियमितताओं को रोकने के उद्देश्य से जांच दल ने किया मेडिकल दुकानों का निरीक्षण

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 08 नवंबर 2025

सीहोर।नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार मेडिकलों से विक्रय होने वाले वाली दवाओं एवं मेडिकल दुकानों पर अनियमितताओं की रोकथाम के उद्देश्य से निरीक्षण दल द्वारा जिले की मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम निरीक्षण दल द्वारा बकतरा एवं बुधनी क्षेत्र की मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जांच दल द्वारा मेडिकल दुकानों में साफ सफाई, दवाओं के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, एक्सपायर्ड दवाओं का रख-रखाव तथा प्रतिबंधित दवाओं के विक्रय आदि की जांच की गई। इसके साथ ही दवाओं के नमूने भी लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।जिन मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया गया उनमें मे. सतेंद्र मेडिकल, मे. जीवनरक्षा मेडिकल, लक्ष्मी मेडिकल, बालाजी मेडिकल, आरके मेडिकल और पियूष मेडिकल शामिल हैं।

About राजेश माँझी

Check Also

17 दिन में नकबजनी का खुलासा: इछावर पुलिस ने 7 लाख का माल बरामद कर चार आरोपियों को दबोचा

सोने के जेवर, नगदी बरामद; तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से मिली बड़ी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *