Breaking News

सीहोर जिले में एसआईआर की रफ्तार तेज़, कई बीएलओ बने उत्कृष्ट प्रदर्शन के उदाहरण

कलेक्टर ने सभी बीएलओ को किया प्रोत्साहित

कई बीएलओ ने 98 प्रतिशत तक कार्य किया पूर्ण

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 17 नवंबर 2025

सीहोर।कलेक्टर बालागुरू के. के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार सीहोर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य किया जा रहा है, जिसमें जिले के बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना पत्रक वितरित करना, भरवाकर प्राप्त करना और उसे बीएलओ एप पर अपलोड कर डिजिटलाइजेशन पूर्ण करना शामिल है।

इस एसआईआर प्रक्रिया के प्रथम चरण में जिले की चारों विधानसभाओं—बुधनी, आष्टा, इछावर और सीहोर—के कई बीएलओ ने अभूतपूर्व कार्यकुशलता का परिचय दिया है। इन बीएलओ ने 04 नवंबर से 17 नवंबर की अवधि में ही 80 प्रतिशत से लेकर 98 प्रतिशत तक कार्य पूर्ण क एक मिसाल कायम की है।

बुधनी विधानसभा में जीवन सिंह मेवाड़ा ने 98.11 प्रतिशत, नयादास बैरागी ने 80.88 प्रतिशत और प्रेम सिंह ने 78.08 प्रतिशत डिजिटलीकरण कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इसी प्रकार आष्टा विधानसभा में कई बीएलओ शीर्ष प्रदर्शनकर्ताओं में रहे, जिनमें गिरिश कुमार विश्वकर्मा 97.94 प्रतिशत, गजराज सिंह 94.61 प्रतिशत, भैरूंलाल 95.80 प्रतिशत, सुश्री मधु 81.55 प्रतिशत, विक्रम सिंह 79.70 प्रतिशत और रणजीत कुमार 78.08 प्रतिशत शामिल हैं। इसी प्रकार इछावर विधानसभा में जगन्नाथ सिंह अष्टाया ने 81.18 प्रतिशत और देव सिंह ठाकुर ने 77.79 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया, जबकि सीहोर विधानसभा में ओमप्रकाश कुशवाहा ने 79.70 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है।

तेजी और प्रतिबद्धता के साथ किए गए इन कार्यों ने जिले में एसआईआर प्रक्रिया को तेज गति दी है। कलेक्टर बालागुरू के निरंतर मार्गदर्शन में ये बीएलओ न केवल अपनी जिम्मेदारियों को समय से पहले पूरा कर रहे हैं, बल्कि जिले के अन्य बीएलओ के लिए प्रेरणा स्रोत भी बन रहे हैं। कलेक्टर बालागुरू के. ने सभी बीएलओ को प्रेरित करते हुए कहा है कि यदि इसी प्रकार सभी बीएलओ सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करें तो जिले का लक्ष्य निर्धारित समय से पहले ही पूर्ण किया जा सकता है। इन बीएलओ की उत्कृष्ट उपलब्धियां जिले के लिए गर्व का विषय हैं और यह साबित करती हैं कि टीमवर्क, प्रतिबद्धता और तकनीक के समन्वय से किसी भी बड़े कार्य को सफलता पूर्वक अंजाम दिया जा सकता है।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *