Breaking News

इछावर थाना प्रभारी पंकज कुमार वाडेकर द्वारा “मुस्कान विशेष अभियान”छात्र-छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों एवं महिला सुरक्षा के संबंध में दी जानकारी

इछावर थाना प्रभारी पंकज कुमार वाडेकर द्वारा “मुस्कान विशेष अभियान”छात्र-छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों एवं महिला सुरक्षा के संबंध में दी जानकारी

इछावर थाना पुलिस द्वारा “मुस्कान विशेष अभियान” शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला विद्यालय इछावर व सीएम राइस स्कूल इछावर में किया गया कार्यक्रम

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर।विवरण—
थाना इछावर में आज दिनांक 27/11/25 को पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्देशित “मुस्कान विशेष अभियान” के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला विद्यालय इछावर 200 छात्र-छात्रा व सीएम राइस स्कूल इछावर 250 छात्र-छात्रा के लगभग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं को संपूर्ण प्रदेश में चल रहे इस अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। महिला अपराध के संबंध में बालक बालिकाओं को जागरूक किया गया। केस स्टडी के माध्यम से बच्चियों को महिला अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया एवं वह किस तरह से इन अपराधों से अपना बचाव कर सकती हैं इस संबंध में विस्तृत चर्चा की। बालिकाओं को वर्तमान में चल रहे सोशल नेटवर्किंग साइट से होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक किया। बालिकाओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090 नंबर के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम निरीक्षक पंकज कुमार वाड़ेकर, उनि.ललित गुप्ता, आर. चंद किशोर टिकारे, आर.नरेंद्र जाट व अन्य थाना स्टाफ शासकीय उच्चतर कन्या शाला विद्यालय स्टाफ प्राचार्य जालिम सिंह गौड़ अन्य शिक्षकगण व सीएम राइस स्कूल इछावर
स्टाफ, प्राचार्य रवि शर्मा अन्य शिक्षकगण एवं पत्रकारगण व ग्राम के जन प्रतिनिधिगण भी सम्मिलित हुए।

About राजेश माँझी

Check Also

17 दिन में नकबजनी का खुलासा: इछावर पुलिस ने 7 लाख का माल बरामद कर चार आरोपियों को दबोचा

सोने के जेवर, नगदी बरामद; तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से मिली बड़ी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *