Breaking News

3 माह से नही मिला वेतन, सिविल अस्पताल आष्टा के सिक्योरिटी गार्ड कर्मचारी शिकायत करने पहुंचे कलेक्टर ऑफिस

3 माह से नही मिला वेतन, सिविल अस्पताल आष्टा के सिक्योरिटी गार्ड कर्मचारी शिकायत करने पहुंचे कलेक्टर ऑफिस

प्रथम नेशनल सिक्योरिटी फोर्स कम्पनी का पूरे सीहोर जिले में है टेंडर

सीहोर राजेश मांझी, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।मामला सीहोर जिले का सिक्योरिटी गार्ड कर्मचारियों को नही मिला 3 माह से वेतन। शासकीय सिविल अस्पताल आष्टा में गार्ड का काम कर रहे।महिला/पुरूष कर्मचारी लगभग 3 वर्षो से काम कर रहे हैं। यह सभी प्रथम नेशनल सिक्योरिटी गार्ड कम्पनी के कर्मचारी है।प्रथम नेशनल सिक्योरिटी गार्ड कम्पनी का पूरे सीहोर जिले में टेंडर है। कंपनी का हैड ऑफिस इंदौर में है।सिविल अस्पताल आष्टा के कर्मचारियों ने कलेक्टर ऑफिस में 3 माह से वेतन और पीएफ को लेकर कंपनी की शिकायत की है। समय से हमे वेतन नही मिल पा रहा।वही मैना स्वास्थ विभाग के गार्ड कर्मचारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जावर गार्ड कर्मचारी, सिद्धि गंज स्वास्थ्य केंद्र गार्ड की वेतन को लेकर भी शिकायत है।सुरेश कुमार पदस्थ मैना, दिनेश पदस्थ कोठरी, राजकुमार पदस्थ सिद्दीकगंज, संजय मालवीय पदस्थ जावर, सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत है की कंपनी हमे 6000रू वेतन दे रही हैं जबकि सिविल अस्पताल आष्टा के कर्मचारियों की 8400रू वेतन है। हमारे वेतन में से भी पैसा काटा जा रहा है। सभी कर्मचारी परेशान होकर कलेक्टर साहब से गुहार लगाने आए हैं हमारा वेतन जल्द डाला जाए। एवं हमारी पीएफ की राशि भी डाली जाए।इस संबंध में कम्पनी डायरेक्टर से चर्चा करने के लिए कपिल मिश्रा इंदौर को कॉल किया तो फोन रिसीव नहीं किया गया।

शिकायत कर्ता

बलवान प्रजापति, जया प्रजापति, कांता मालवीय, दीपक मेवाड़ा,सुरजीत मालवीय, अजय मालवीय, कृपाल मालवीय, रजनी प्रजापति, दिनेश मालवीय,सुरेश कुमार, राजकुमार, संजय आदि।

नवंबर माह तक का वेतन डाल दिया है। हा पीएफ नही डाला है। बजट नही होने के कारण पीएफ की राशि रुकी है। जब सरकार हमारी कम्पनी को पेमेंट करेगी हम तब ही कर पाएंगे।

ठेकेदार

प्रताप सिंह

प्रथम नेशनल सिक्योरिटी गार्ड कंपनी

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …