Breaking News

छात्राओं से मारपीट के प्रकरण में शिक्षिका निलंबित

छात्राओं से मारपीट के प्रकरण में शिक्षिका निलंबित

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठरी का मामला

छड़ी से पीटे जाने की गंभीर घटना
शिक्षिका ने की थी छड़ी से छात्राओं की पिटाई

कोठरी/सीहोर, एमपी विश्वास 2
सीहोर, 05 दिसम्बर 2025

कोठरी/सीहोर।शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठरी में कक्षा 6 ‘वी’ की आठ बच्चियों को छड़ी से पीटे जाने की गंभीर घटना सामने आने पर शिक्षिका श्रीमती कीर्ति शाक्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके दौरान कु. शिया आ. लखन सिंह बेहोश हो गई थीं, जिनका पूर्व में लीवर का ऑपरेशन भी हो चुका है। घटना के बाद प्राचार्य द्वारा शिक्षिका को कारण-बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था, परंतु उनका उत्तर असंतोषजनक पाया गया। जांच में शिक्षिका का व्यवहार स्वेच्छाचारिता, लापरवाही और अनुशासनहीनता का प्रतीक माना गया, जो गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। इस आधार पर उन्हें म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 (एक) (दो) (तीन) संबंधित प्रावधानों का प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है।

जिला शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षिका श्रीमती कीर्ति शाक्य को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सीहोर निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

About राजेश माँझी

Check Also

चार साल बाद बना अद्भुत संयोग: न ग्रहण का असर, न भद्रा का साया, दिनभर बांधी जा सकेगी राखी

28 अगस्त को रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ी राहत, सूर्योदय से पहले समाप्त होगी भद्रा; …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *