Breaking News

आष्टा में शांति भंग करने के आशय से जेसीबी के साथ वीडियो बनाकर फेसबुक लाइव पर जाने का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

आष्टा में शांति भंग करने के आशय से जेसीबी के साथ वीडियो बनाकर फेसबुक लाइव पर जाने का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

आष्टा,एमपी विश्वास न्यूज
थाना – आष्टा, जिला सीहोर
दिनांक : 27/12/2025

आष्टा।विवरण :आज दिनांक को थाना आष्टा अंतर्गत भोपाल नाके पर कालू भट्ट एवं अंकुश ठाकुर द्वारा जेसीबी मशीन के साथ एक वीडियो बनाया जा रहा था तथा उसे फेसबुक लाइव पर प्रसारित करने का प्रयास किया जा रहा था। वीडियो में यह कहा जा रहा था कि यदि प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्रवाई नहीं की गई तो वे स्वयं जेसीबी लेकर तोड़फोड़ करेंगे। यह कृत्य आष्टा शहर की शांति व्यवस्था भंग करने के आशय से किया गया।
सोशल मीडिया पर प्रसारित/प्रसारित किए जाने के प्रयास वाले इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए सीहोर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत कालू उर्फ भविष्य भट्ट एवं अंकुश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को नियमानुसार जिला जेल सीहोर भेज दिया गया है।

About राजेश माँझी

Check Also

राशन के नाम पर बड़ा खेल! कहीं 6 महीने से अनाज गायब, कहीं 3 महीने से इंतजार और कहीं राशन की जगह बांट दिया कैश

इछावर में गरीबों के हक के राशन पर उठे गंभीर सवाल, दौलतपुर के 136 परिवारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *