सीहोर में लोगों को पैसे का प्रलोभन देकर, बैंक खाते खरीद कर, साइबर फ्रॉड
अंतराज्यीय गिरोह के 2 आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
थाना कोतवाली जिला सीहोर
सीहोर।सीहोर में लोगों को पैसे का प्रलोभन देकर, बैंक खाते खरीद कर, साइबर फ्रॉड करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के 2 आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
✅ आरोपी अभी तक कई खाते खरीद कर लोगो के साथ धोखाधड़ी कर साइबर फ्रॉड में उपयोग करते थे
✅आरोपी ए.टी.एम के द्वारा पैसे निकालकर दूसरे खातों में ट्रांसफर करते थे।
✅ आरोपी कमीशन बेस पर लोगो से खाते खरीदते थे।
अपराध क्रमांक– 830/25 धारा – 318(4) बी.एन.एस. 66(D) आईटी एक्ट
घटनाक्रम:- दिनांक 22.12.2025 को फरियादी रितिक वर्मा, पिता संतोष वर्मा, आयु 21 साल, निवासी ग्राम सेवनिया थाना मण्डी जिला के द्वारा एक आवेदन पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें आरोपी 1. रोहित निवासी दिवडिया थाना इछावर 2. कपिल वर्मा निवासी दिवडिया थाना इछावर 3.अंकित निवासी सीहोर 4. विष्णु साहू निवासी जोधपुर राजस्थान 5. विष्णू खावा निवासी जोधपुर राजस्थान के द्वारा साइबर फ्रॉड कर पैसे निकालने की घटना को लेकर अपराध अप.क्रं.830/25 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
तरीका वारदात:- आरोपी लोगों से कमीशन बेस पर खाते खरीद कर, साइबर फ्रॉड करते है, साइबर फ्रॉड द्वारा आया – गया पैसा ए.टी.एम के द्वारा निकाल कर, दूसरे खाते में ट्रांसफर कर साइबर फ्रॉड किया जाता है।
पुलिस कार्यवाही – थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध कायमी के पश्चात् त्वरित कार्यवाही कर मैदानी स्तर पर प्राप्त साक्ष्यो एंव तकनीकी एनालिसिस के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर से दो आरोपी विष्णु साहू एवं विष्णू खावा, दोनों निवासी जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। जिनसे अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं ए.टी.एम. जप्त किया गया है
नाम आरोपीगण –
- रोहित निवासी दिवडिया थाना इछावर
- कपिल वर्मा निवासी दिवडिया थाना इछावर
- अंकित निवासी सीहोर
- विष्णु साहू निवासी जोधपुर राजस्थान
- विष्णू खावा निवासी जोधपुर राजस्थान
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज