कलेक्टर ने की अनेक विभागों की विभागीय गतिविधियों की समीक्षा
समग्र ईकेवाइसी के लिए लगाए जाएं कैंप – कलेक्टर
ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 08 जनवरी 2026
सीहोर।कलेक्टर बालागुरू के. की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में नगरीय निकायों, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, श्रम विभाग, शहरी विकास अभिकरण, उद्योग विभाग, एनआरएलएम एवं रोजगार–स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं अन्य गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक मे जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज