वर्ष 2026 को ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा, जिले में चलेगा कृषि रथ
किसानों को नवीन तकनीक, योजनाओं एवं नवाचारों की दी जाएगी जानकारी

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 09 जनवरी, 2026
सीहोर।प्रदेश में वर्ष 2026 को ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। किसानों को कृषि से जुड़ी नवीन तकनीक, योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी देने के उद्देश्य से प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले में कृषि रथ का संचालन किया जाएगा। यह अभियान प्रत्येक विकासखंड में रबी सीजन के दौरान संचालित होगा। कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने कृषि विभाग के अधिकारियों को राज्य शासन के निर्देशानुसार कृषि रथ का संचालन करने के निर्देश दिए हैं।
कृषि रथ के माध्यम से किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, उन्नत बीज एवं कीट-रोग प्रबंधन, फसल विविधीकरण, कृषि आधारित उद्यमिता, ई-तकनीक से जुड़ी योजनाएं तथा पराली प्रबंधन जैसी जानकारियां दी जाएंगी। अभियान की शुरुआत 11 जनवरी 2026 को जिला मुख्यालयों से की जाएगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज