“गांव इमली खेड़ा, जिला सीहोर—बिना हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट ऊँचाई पर काम करते मजदूर, पानी की टंकी निर्माण में उड़ाई नियमों की धज्जियाँ।”
इमली खेड़ा में बिना सेफ्टी ऊँचाई पर काम कर रहें मजदूर
पानी की टंकी निर्माण में मजदूरों की जान दांव पर, ठेकेदार के साथ इंजीनियर भी जि़म्मेदार

सीहोर। एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर।जिला मुख्यालय से सटे गांव इमली खेड़ा में जल संसाधन निगम के तहत बन रही पानी की टंकी के निर्माण में सुरक्षा नियमों की खुली अनदेखी सामने आई है। ऊँचाई पर काम कर रहे मजदूरों के पास न हेलमेट है, न सेफ्टी बेल्ट और न ही सेफ्टी नेट। इसके बावजूद निर्माण कार्य बेरोकटोक जारी है। यह गंभीर लापरवाही न सिर्फ ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है, बल्कि निर्माण की निगरानी कर रहे जिम्मेदार इंजीनियरों को भी कटघरे में खड़ा करती है।

निर्माण स्थलों पर लागू श्रम एवं सुरक्षा नियमों के अनुसार ऊँचाई पर कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरण अनिवार्य होते हैं। लेकिन इमली खेड़ा में इन नियमों का पालन होता नहीं दिख रहा।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार शिकायतें की गईं, इसके बावजूद न तो सुरक्षा इंतजाम किए गए और न ही निर्माण कार्य रोका गया।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज