Breaking News

सांसद खेल महोत्सव इछावर

सांसद खेल महोत्सव इछावर।

जिंदगी ही खेल है इसलिए आपको हर खेल मेहनत और दिल लगाकर खेलना चाहिए और मुस्कुराते रहना चाहिए-केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देने अभियान है सांसद खेल महोत्सव – राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा वर्मा

इछावर/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर/सीहोर।आज रविवार को मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इछावर पहुंचे जहां उन्होने सांसद खेल महोत्सव में मुख्यअतिथि के रुप में शिरकत की।

उन्होनें कहा कि जिंदगी ही खेल है इसलिए आपको हर खेल मेहनत और दिल लगाकर खेलना चाहिए और मुस्कुराते रहना चाहिए। अगले वर्ष और भी बड़े पैमाने पर सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जो टीमें हारी हैं उनके खिलाड़ी भी उत्साह बनाए रखें। खेलना जरुरी है। हार जीत तो चलती रहती है‌।

चौहान मीडिया से भी मुखातिब हुए और उन्होंने प्रदेश को “कृषि वर्ष” घोषित किए जाने पर संक्षेप में अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया,कहा कि… खेल हमारी संस्कृति का प्रतीक है और पूरे संसदीय क्षेत्र की बात करें तो इसमे इछावर विधानसभा ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।

कार्यक्रम को युवा भाजपा नेता विष्णु वर्मा ने भी संबोधित किया।

इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री चौहान नें मैदान में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल देखे भी और खुद खेलकर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिले के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता,खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

जल की हर बूंद अमूल्य है और इसके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *