Breaking News

नेटवर्क की मार: 30 मिनट में लगती है हाज़िरी, छत पर चढ़ने को मजबूर शिक्षक, अतिथि शिक्षक भी परेशान — नियमितीकरण की मांग तेज

नेटवर्क की मार: 30 मिनट में लगती है हाज़िरी, छत पर चढ़ने को मजबूर शिक्षक, अतिथि शिक्षक भी परेशान — नियमितीकरण की मांग तेज

शासकीय माध्यमिक शाला आमा माय संकुल केंद्र उलझावन जिला सीहोर

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।सरकारी स्कूलों में डिजिटल व्यवस्था की हकीकत एक बार फिर सामने आ गई है। नेटवर्क समस्या से जूझ रहे स्कूल में शिक्षकों को ऑनलाइन हाज़िरी लगाने में करीब 30 मिनट का समय लग रहा है। हालत यह है कि नेटवर्क पकड़ने के लिए शिक्षकों को रोज़ाना स्कूल की छत पर चढ़ना पड़ रहा है।


सबसे ज्यादा परेशानी अतिथि शिक्षकों को झेलनी पड़ रही है। समय पर हाज़िरी न लग पाने की स्थिति में मानदेय कटौती का डर बना रहता है। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि नेटवर्क की खराब स्थिति के कारण वे रोज़ मानसिक तनाव में रहते हैं, जबकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है।

एक ओर शिक्षा विभाग डिजिटल उपस्थिति को सख्ती से लागू कर रहा है, वहीं दूसरी ओर नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने में पूरी तरह असफल नजर आ रहा है। शिक्षक पढ़ाने के बजाय मोबाइल में सिग्नल खोजने को मजबूर हैं, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।


अतिथि शिक्षकों ने इस मौके पर अपनी वर्षों पुरानी मांग भी दोहराई है। उनका कहना है कि जब उनसे नियमित शिक्षकों जैसा ही काम लिया जा रहा है, तो उन्हें भी नियमित किया जाए। नेटवर्क समस्या के बीच काम का बढ़ता दबाव उनकी परेशानियों को और बढ़ा रहा है।

अतिथि शिक्षक लोकेंद्र मीणा शासकीय माध्यमिक शाला आमा माय का कहना है की नेटवर्क प्रॉब्लम के कारण स्कूल की छत पर से हाज़िरी लगानी पड़ती है।ई अटेंडेंस लगाने में टाइम इन एवं टाइम ऑउट करने पर लगभग 30 मिनट या उससे ऊपर समय लग जाता है। तब जाकर ऑनलाइन हाजिरी लगती है।हमारी सरकार से मांग है कि अटेंडेंस ऐप्स को अपडेट किया जाए। और अतिथि शिक्षक को नियमित किया जाए।

अतिथि शिक्षक राहुल मीणा शासकीय माध्यमिक स्कूल आमामाय उनका कहना है कि सरकार से यही मांग है कि ऐप्स में कोई सुधार हो और हमारे भविष्य के बारे में कुछ सोचा जाए।

अब सवाल यह है कि क्या शिक्षा विभाग ज़मीनी सच्चाई को समझेगा, या फिर शिक्षक यूं ही छत पर चढ़कर हाज़िरी लगाने को मजबूर रहेंगे।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *