Breaking News

जनपद पंचायत सभागार में विकासखंड स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम संपन्न

जनपद पंचायत सभागार में विकासखंड स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम संपन्न

मध्यप्रदेश सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेशभर में ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम आयोजित

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर।रविवार को जनपद पंचायत सभागार में मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय व स्वामी विवेकानंद की जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद अथितियों का स्वागत किया गया। मध्यप्रदेश सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेशभर में ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में इछावर में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे है। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश वर्मा द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जैसा महामानव सदियों में एक ही होता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कमलेश राठौर द्वारा स्व का बोध जागरण कराया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में योग बहुत जरूरी है। आज भारत विकसित राष्ट्र की श्रेणी में है, लेकिन इसके मूल में स्व का भाव है और हम सभी स्वदेशी जन जागरण में शामिल होकर और इस राष्ट्र के लिए कार्य करना है। ब्लॉक ब्लॉक बीलू भिलवारे ने जन अभियान परिषद की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक समितियां को जानकारी दी एवं ग्रामीण स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में जगदीश पटेल, कमलेश राठौर, अरुण मुकाती, मोहनलाल तिवारी, राजपाल परमार, धर्मेंद्र राठौर, रामबाबू वर्मा, नितेश वर्मा, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

🔥 रबी की बुआई की तैयारी में जुटा किसान, लेकिन बिजली गुल! आखिर गांवों में ही क्यों हो रही लोड शेडिंग?

⚡ खेतों में पानी देने के लिए बिजली की जरूरत, रात में भी कटौती से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *