आस्था का अद्भुत दृश्य, चंदेरी में देवधर्मी की गादी पर उमड़ा जनसैलाब, दुख-दर्द हुए दूर
गाजे-बाजे, डीजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ देवधर्मी की गादी पर पहुंचे।

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर। जिले के समीपस्थ ग्राम चंदेरी में रविवार की सुबह ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर देखने-सुनने वाले के मन को आस्था और विश्वास से भर दिया। आधुनिकता की तेज़ रफ्तार के बीच भी जब ग्रामीण अंचल में देवी-देवताओं की परंपरागत आस्था जीवंत रूप में सामने आती है, तो उसे चमत्कार कहें या अटूट श्रद्धा—यह तय कर पाना कठिन हो जाता है।
चंदेरी में देवधर्मी की गादी पर जो कुछ घटित हुआ, उसने सैकड़ों लोगों के दिलों में उम्मीद की लौ जगा दी।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज