Breaking News

शमशान की राख में मिली सर्जिकल कैंची, नसबंदी ऑपरेशन में महिला की मौत — पेट में छूटी कैंची की आशंका, स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल

भेरुंदा/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

भेरुंदा/सीहोर।नसबंदी जैसे संवेदनशील ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। शमशान में अंतिम संस्कार के बाद राख के बीच सनी हुई सर्जिकल कैंची मिलने से पूरा मामला और भी संदिग्ध हो गया है। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग और संबंधित डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों और परिजनों के बीच यह चर्चा तेज है कि कहीं नसबंदी ऑपरेशन के दौरान या फिर पोस्टमार्टम के समय डॉक्टर द्वारा महिला के पेट में सर्जिकल कैंची तो नहीं छोड़ दी गई। बाद में वही कैंची अंतिम संस्कार के दौरान शमशान की राख में मिलने से आशंका विश्वास में तब्दील हो गई।

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन में भारी लापरवाही बरती गई, जिसकी वजह से महिला की जान चली गई। अब शमशान में मिली सर्जिकल कैंची ने उनकी शंकाओं को और मजबूत कर दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल मृत महिला का पोस्टमार्टम हो चुका है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

About राजेश माँझी

Check Also

17 दिन में नकबजनी का खुलासा: इछावर पुलिस ने 7 लाख का माल बरामद कर चार आरोपियों को दबोचा

सोने के जेवर, नगदी बरामद; तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से मिली बड़ी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *