Breaking News

खेरी हायर सेकेंडरी स्कूल में पाँच दिवसीय करियर काउंसलिंग का समापन, विद्यार्थियों को मिला उज्ज्वल भविष्य का मार्गदर्शन

खेरी हायर सेकेंडरी स्कूल में पाँच दिवसीय करियर काउंसलिंग का समापन, विद्यार्थियों को मिला उज्ज्वल भविष्य का मार्गदर्शन

खेरी/इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

खेरी/इछावर।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेरी में आयोजित पाँच दिवसीय करियर काउंसलिंग कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में करियर की संभावनाओं से अवगत कराना और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कृषि, विज्ञान, तकनीक, सिविल सेवा, स्टार्टअप सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध करियर अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करने तथा भविष्य की बेहतर योजना बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बद्रीप्रसाद मालवीय सहित शिक्षकगण श्रीमती अमिता विश्वकर्मा, श्रीमती चंद्रकिरण सगवालिया, देवीसिंह बारेला, ओमप्रकाश उपलावदिया, यशस्वी राव, महेन्द्र विश्वकर्मा, लोकेन्द्र परमार, शिवानी यादव, सौम्या त्यागी, अनामिका तिवारी, प्रीति यादव, रक्षा वर्मा, राहुल वर्मा, भरत जाट, रायकरण परिहार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक यशस्वी राव द्वारा किया गया।

समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने आयोजन को विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को सही करियर चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

About राजेश माँझी

Check Also

17 दिन में नकबजनी का खुलासा: इछावर पुलिस ने 7 लाख का माल बरामद कर चार आरोपियों को दबोचा

सोने के जेवर, नगदी बरामद; तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से मिली बड़ी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *