विकसित भारत के बजट 2026-27 का हुआ उत्साहपूर्ण स्वागत, सुराना मेडिकल के पास मनाया गया जश्न
बजट आने के बाद कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, खुशी में बांटी मिठाई

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
इछावर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत ‘विकसित भारत का बजट 2026-27’ का नगर इछावर में उत्साह और उमंग के साथ स्वागत किया गया। सुराना मेडिकल के पास आयोजित कार्यक्रम में बजट का सामूहिक लाइव प्रसारण सुना गया, जहां कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने आतिशबाजी कर, मिठाई बांटकर और खुशी का इजहार कर जश्न मनाया।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज