सुपरवाइजर पद पर चयन से राधिका राठौर ने बढ़ाया इछावर परियोजना का मान, हुआ सम्मान समारोह
इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
इछावर। इच्छावर परियोजना के अंतर्गत आने वाले ग्राम ब्रिजिशनगर में निवासरत राधिका राठौर का परियोजना सुपरवाइजर के पद पर चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके इस चयन से इछावर परियोजना का नाम रोशन हुआ है।
परियोजना अधिकारी गरिमा वाईकर ने राधिका राठौर को बधाई देते हुए कहा कि उनका सुपरवाइजर पद पर चयन परियोजना के लिए गर्व की बात है। उन्होंने राधिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और समर्पण अन्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर राधिका राठौर के सम्मान में सम्मान समारोह का
आयोजन किया गया, जिसमें परियोजना से जुड़े अधिकारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमाला एवं शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परियोजना अधिकारी गरिमा वाईकर, वरिष्ठ सुपरवाइजर अन्नपूर्णा सवासिया, सुपरवाइजर नजमा खान, प्रभा पालीवाल, प्रीति गुड़ारिया, त्रिजला बरेला, अमिता बडगूजर सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शबनम खान, शकुंतला सेन, शारदा प्रजापति, अभिलाषा राठौर, क्षमा शर्मा, सुशीला बरेला, मनीषा वर्मा, सावित्री, संगीता बंसल, क्षमा कचनारिया, संगीता जैतून बी, सुलोचना वर्मा, मंजू प्रजापति, सुरेखा बट्टी, रामकली बरेला, जानकी बरेला, नीता जामले, सुनीता वर्मा, निर्मला ठाकुर, तेजू ठाकुर, गीता बरेला, शीला गोयल, संगीता शर्मा, कला कर्मा एवं फूलवती मीणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित