Breaking News

भव्य शिव बारात की तैयारियां तेज, पहली बार एआई मॉडल आधारित झकिया निकलेंगी या और आठ राज्यों के कलाकार देंगे प्रस्तुति

भव्य शिव बारात की तैयारियां तेज, पहली बार एआई मॉडल आधारित झकिया निकलेंगी या और आठ राज्यों के कलाकार देंगे प्रस्तुति

दर्शनीय एवं ऐतिहासिक होगा नगर में भगवन भोलेनाथ की बारात का आयोजन-राजीव गुजराती

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर/शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर शिवरात्रि उत्सव समिति सीहोर के तत्वाधान में भव्य अलौकिक और दर्शनीय शिव बारात की युद्ध स्तर पर पर तैयारीया की जा रही है। चल समारोह के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि नगर के शिव बारात चल समारोह मे भगवान भोले नाथ की बारात 15 फ़रवरी को शाम 5:00 बजे श्री बटेश्वर महादेव इंदौर नाके से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री काशीपति विश्वनाथ मंदिर हनुमान फाटक कस्बे में भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ संपन्न होगी।

भव्य शिव बारात चल समारोह के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया की चल समारोह में पहली बार एआई मॉडल आधारित झकिया निकलेंगी और कई अनूठे और दर्शनीय आयोजन किये जायेंगे वही बाबा महाकाल की अलौकिक लाइव झकी भासम आरती के साथ निकाली जाएगी। शिवरात्रि उत्सव से नगर में एक अलग ही आलौकिक माहौल रहता है इस दिन शिवालयों में पूजा अर्चना की जाती है वही नगर में एक भव्य चल समारोह महाशिवरात्रि उत्सव समिति सीहोर के तत्वाधान में निकाला जाता है। महाशिवरात्रि उत्सव समिति के अध्यक्ष राजीव गुजराती एवं संस्थापक लोकेश सोनी ने बताया कि नगर के शिव बारात चल समारोह ने अपनी एक अलग प्रतिष्ठा स्थापित की है, हज़ारो की संख्या में शिव भक्त बाराती के रूप में शामिल होते है, इस वर्ष भी समिति द्वारा भगवान भोले नाथ की बारात तैयारी युद्व स्तर पर की जा रही है । भव्य शिव बारात चल समारोह के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक भव्य चल समारोह धर्ममय माहौल में निकाला जाएगा। इस चल समारोह में कई अनूठे और दर्शनीय आयोजन किये जायेंगे वही बाबा महाकाल की अलौकिक झाकिया निकाली जाएगी। शिव बारात चल समारोह में इस वर्ष भी इस वर्ष भी शिवरात्रि महोत्सव पर देश भर के कलाकार आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे, कार्यक्रम में विशाल अघोरी एण्ड ग्रुप दिल्ली, नवाब विनय आर्ट ग्रुप जम्मू, भस्म रमैया भक्त मण्डल उज्जैन, वटेश्वर महादेव भक्त मण्डल सीहोर,इन्दौर, भोपाल, बैरसिया, की आकर्षक झाकियां, वृंदावन की रासलीला, राजस्थान का घुमर,12 ज्योर्तिलिंग के दर्शन बाबा महांकाल के दर्शन, श्याम प्रेमी ग्रुप जबलपुर, गुरू तेजबहादुर एंड गतका अखाडा पंजाब, सोनू सांवरिया एंड ग्रुप पंजाब, प्रतीक 21 रंगोली आट्रिस्ट कोलहापुर महाराष्ट्र, शिव कन्या ढोल ग्रुप छिन्दवाड़ा की प्रस्तुति दी जाएगी,महाकाल आर्ट ग्रुप कोटा, वहीँ इंदौर के कलाकारों द्वारा बाबा महाकाल की झांकिया कार्यक्रम में सुंदरता अपने रंग बिखेरेंगी, स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाई जा रही।

भगवान भोलेनाथ के आदि योगी स्वरूप की भव्य प्रतिमा के साथ भक्तो को 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे वही दूसरी रास लीला शिव तांडव की प्रस्तुति दी जाएगी। समिति के संस्थापक लोकेश सोनी ने बताया कि कलाकारों की प्रस्तुति हेतु चलसमरोह मार्ग पर आठ पॉइंट निर्धारित किये गए है । समिति के अथक प्रयासों से कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महाशिवरात्रि उत्सव समिति के प्रमुख संरक्षक सन्नी महाजन, संस्थापक लोकेश सोनी, चल समारोह अध्यक्ष राजीव गुजराती, कमलेश अग्रवाल,पंकज गुप्ता,आयुष सोनी, प्रभारी ऋषि सोनी ,राजू खत्री, सयोजक राजेश राय, यश अग्रवाल, ऋषि सोलंकी, विवेक राठौर, धीरू यादव ,मोनी शर्मा,पंकज राय चल समारोह उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, यश यादव, ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ माता बहनो से अधिक से अधिक संख्या में चल समारोह में शामिल होने की अपील की है ।इस बार भी कार्यक्रम में सभी भक्तों के माथे पर चंदन के तिलक लगाएं जाएंगे। इस तरह एक भव्य कार्यक्रम सीहोर नगर में आयोजित किया जाना है। कार्यक्रम की तैयारियों में समिति के हेमंत वर्मा, सागर सोनी, शुभम सक्सेना,दिव्यांश सक्सेना, पीयूष मालवीय, यश यादव, सर्वेश व्यास, मनीष मेवाड़ा, हरिओम सिसोदिया, अनुभव सेन, अनूप चौधरी, प्रमोद वर्मा, जागेंद्र खत्री,मुकेश वशिष्ठ, जयदीप नहलानी, दिनेश चावड़ा, सुनील भावसार , रवि खत्री, बल्ला खत्री, विक्की भासवार, गीताश भावसार, रोहित बाबा, देवेंद्र सेंगर, सुधीर सोनी, अनूप चौधरी, राजेश भावसार, दिनेश चावड़ा, लव चावड़ा, राकेश राठौर, अशोक गौतम, सागर सोनी, शुर्यांश जादौन, विक्की विश्वकर्मा, तनीश त्यागी, अभिषेक लोधी,अभिषेक मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिन रात कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी कर रहे है।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *