Breaking News

अमर शहीदों के अद्वितीय त्याग को समर्पित 🇮🇳 ध्वजारोहण एवं श्रद्धांजलि समारोह, सैकड़ाखेड़ी

अमर शहीदों के अद्वितीय त्याग को समर्पित 🇮🇳 ध्वजारोहण एवं श्रद्धांजलि समारोह, सैकड़ाखेड़ी

सीहोर जिले के सैकड़ाखेड़ी शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम श्रद्धा और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।14 जनवरी 1858 को सीहोर की इस पावन धरती पर 356 वीर क्रांतिकारियों ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। ब्रिटिश हुकूमत की बर्बरता के विरुद्ध उनका यह संघर्ष भारतीय इतिहास का एक स्वर्णिम, प्रेरणादायी और गौरवपूर्ण अध्याय है।

इन वीर सपूतों की शहादत केवल अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य को दिशा देने वाली चेतना है।उनका बलिदान हमें निरंतर राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, साहस और समर्पण का स्मरण कराता रहेगा। वीरों की शहादत सदा अमर रहे।
राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। 🇮🇳

कार्यक्रम में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा , विधायक सुदेश राय, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती , जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा , नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र मेवाड़ा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोड़ा,वरिष्ठ समाजसेवी कांग्रेस नेता ओमदीप, समाज सेवी अखलेश राय सहित जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में सम्मानित जन उपस्थित रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *