Breaking News

सीहोर में होली दहन पर किसानों का संकल्प: “नशा मुक्त गांव बनाएंगे”, शराब छोड़ने की ली शपथ

सीहोर में होली दहन पर किसानों का संकल्प: “नशा मुक्त गांव बनाएंगे”, शराब छोड़ने की ली शपथ

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। जिले के ग्राम चंदेरी, ग्राम रामखेड़ी एवं ग्राम उल्लास खुर्द के किसानों ने इस वर्ष होली दहन को सामाजिक जागरूकता के पर्व के रूप में मनाया।

किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और गांवों को नशा मुक्त रखने का संकल्प लिया।

होली दहन के पावन अवसर पर उपस्थित किसानों ने एक स्वर में शपथ ली कि वे आज से शराब का त्याग करेंगे और अपने गांवों को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। किसानों का कहना था कि जब होली दहन बुराइयों के अंत का प्रतीक है, तो उन्हें भी अपने जीवन से किसी न किसी बुराई का त्याग करना चाहिए। इसी भावना के साथ सभी ने शराब छोड़ने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम में उल्लास खुर्द के किसान रमेश चंद्र वर्मा, चंदेरी के किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा, ग्राम रामखेड़ी के किसान मोतीलाल मेवाड़ा, राम सिंह मेवाड़ा, अचल सिंह, पदम सिंह, बटन सिंह, जसराज सिंह मेवाड़ा, नरेश, विकास, रूप सिंह, अनिल सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

किसानों ने कहा कि नशा परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक है। यदि गांव का प्रत्येक व्यक्ति नशा छोड़ दे, तो सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया।

About राजेश माँझी

Check Also

जल की हर बूंद अमूल्य है और इसके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *