Breaking News

नाखून से उखड़ती सड़क

मरम्मत के नाम पर भ्रष्टाचार! बावड़ियां गोसाईं–बोरदी खुर्द प्रधानमंत्री सड़क गड्ढों में तब्दील, किनारे न भरने से उखड़ रही सड़क

नाखून से उखड़ती सड़क

मरम्मत के नाम पर भ्रष्टाचार! बावड़ियां गोसाईं–बोरदी खुर्द प्रधानमंत्री सड़क गड्ढों में तब्दील, किनारे न भरने से उखड़ रही सड़क

इछावर/सीहोर: एमपी विश्वास न्यूज

इछावर/सीहोर।सीहोर जिले के आदिवासी अंचल में बावड़ियां गोसाईं से बोरदी खुर्द तक बनी प्रधानमंत्री सड़क की मरम्मत कार्य पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मरम्मत के नाम पर करोड़ों की लागत से किया जा रहा कार्य पूरी तरह घटिया गुणवत्ता का है, जिसके चलते सड़क कुछ ही दिनों में जगह-जगह से टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है।


ग्रामीणों का कहना है कि पहले सड़क की स्थिति बेहतर थी, लेकिन हाल ही में कराई गई मरम्मत के बाद हालात और भी बदतर हो गए हैं। सड़क के किनारों में सही तरीके से साइड फिलिंग (मिट्टी भराव) नहीं की गई, जिसके कारण डामर उखड़ने लगा और सड़क की परत किनारों से धंसती जा रही है। परिणामस्वरूप पूरी सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आदिवासी क्षेत्र में निर्माण कार्य कर रही यादव कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा मानकों की अनदेखी करते हुए जल्दबाजी में मरम्मत का काम किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता और मजबूती की जगह केवल औपचारिकता निभाई गई है, जिससे सरकारी राशि का दुरुपयोग होने की आशंका जताई जा रही है।


ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सड़क की पुनः मानकों के अनुसार मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।


फिलहाल खराब सड़क के कारण स्कूली बच्चों, किसानों और आम ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, और लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब मरम्मत के बाद ही सड़क टूटने लगे तो जिम्मेदार कौन?

सरकार से जो मरम्मत की राशि मिलती है,उसका काम कराया जा रहा। सरकार जो राशि देगी उतना ही काम किया जाएगा। बाकी सड़क की मरम्मत का कार्य ठीक चल रहा है।

ठेकेदार
रविन्द्र यादव
यादव कंस्ट्रक्शन कम्पनी

सड़क का निर्माण ठीक चल रहा है, साइड भरने पर सड़क की किनार तो टूटती ही है, बाकी कार्य ठीक चल रहा है।

महेश गोयल
इंजिनियर,

About राजेश माँझी

Check Also

ब्रिजिश नगर में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, कन्या भोज व भजन संध्या का आयोजन

ब्रिजिश नगर में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, कन्या भोज व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *