Breaking News

लाड़कुई के जंगल में अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 11 आरोपी गिरफ्तार

2.125 हेक्टेयर वन भूमि पर कर रहे थे जुताई और फसल बुवाई, वन अमले ने मौके पर पकड़ा

भेरूंदा/लाड़कुई। एमपी विश्वास न्यूज, संपर्क 9200718280

भेरूंदा/लाड़कुई।लाड़कुई वन परिक्षेत्र के बगलीखेड़ा बीट में वन भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती करने की कोशिश को वन विभाग की टीम ने नाकाम कर दिया। वन अमले ने कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपियों द्वारा करीब 2.125 हेक्टेयर वन भूमि पर गेती और दरांती की मदद से जमीन तैयार कर लाल तुवर एवं मवका की बुवाई की जा रही थी।

वन विभाग के अनुसार वर्षा ऋतु में वन भूमि पर अतिक्रमण की संभावनाओं को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। वनमंडल अधिकारी सीहोर श्रीमती अर्चना पटेल के निर्देशन और उप वनमंडल अधिकारी बुधनी आर.के. चौधरी के मार्गदर्शन में लाड़कुई वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रकाश चंद्र उईके ने अतिक्रमण संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर विशेष निगरानी दल गठित किए हैं।

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद परिक्षेत्र सहायक नारायण सिंह मेहर के नेतृत्व में वन अमला निमोटा झील क्षेत्र में पहुंचा। टीम ने परिसर बगलीखेड़ा के कक्ष क्रमांक 398 RF में जांच की, जहां कुछ लोग वन भूमि को खेती योग्य बनाने के लिए खुदाई और बुवाई करते मिले। मौके पर फसल की सुरक्षा के लिए तिरपाल से बनाई गई झोपड़ी भी मिली।

वन अमले ने घेराबंदी कर सभी 11 आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से वन भूमि पर खेती करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। विभाग के अनुसार आरोपियों ने उक्त भूमि पर फसल बोने की बात स्वीकार की।

11 आरोपियों पर वन अधिनियम के तहत मामला

पकड़े गए आरोपियों में अब्बर खां, समीर खां, राज्जाक खां, शुकर खां, शब्बीर खान, साकिर खां, जगदीश, शहजाद, समद खान, विशन और प्रकाश शामिल हैं।
सभी आरोपी निमोटा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार्रवाई के दौरान जेसीबी की मदद से जल संचय गड्ढे का निर्माण कराया गया तथा वन भूमि पर बोई गई फसल को नष्ट कर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रकाश चंद्र उईके ने बताया कि वन भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है। अवैध कब्जे या वन भूमि पर खेती की कोशिश करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई में शामिल वन अमला

दल प्रभारी के साथ मौके पर निम्नलिखित वन अमला एवं सुरक्षा श्रमिक उपस्थित रहेः

यशवंत गोयल (वनरक्षक, बीट प्रभारी बगलीखेड़ा)
अमरसिंह रावत (वनरक्षक, बीट प्रभारी सिराड़ी)
अरूण पैठारी (वनरक्षक, बीट प्रभारी घुटवानी)
नरेन्द्र राजपूत (वनरक्षक, बीट प्रभारी रफिकगंज)
सुरजपाल राजपूत (वनरक्षक, बीट प्रभारी बसंतपुर)
कमल सिंह (बीट प्रभारी किशनपुर) एवं सुरक्षा श्रमिक

About राजेश माँझी

Check Also

सोहन पटेल के नेतृत्व में निकाली गई भव्य गौ शिव कृषक कावड़ यात्रा

गौ माता और किसानों की मांगों को लेकर निकली भव्य गौ कृषक कांवड़ यात्रा हजारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *