Breaking News

सूदखोरों के आतंक से दहशत में परिवार, 20 हजार के बदले वसूले डेढ़ लाख, फिर भी धमकियां जारी

सूदखोरों के आतंक से दहशत में परिवार, 20 हजार के बदले वसूले डेढ़ लाख, फिर भी धमकियां जारी

सूदखोरों से परेशान होकर परिवार सहित इच्छा मृत्यु की मांग

भैरूंदा/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

भेरुंदा।नगर में सूदखोरी का जाल इस कदर फैल चुका है कि आम लोग इसकी चपेट में आकर बर्बादी के कगार पर पहुंच रहे हैं। ताजा मामला वार्ड क्रमांक 01 सुभाष कॉलोनी भेरुंदा का है, जहां एक परिवार सूदखोरों के आतंक से इतना परेशान हो चुका है कि उसने कलेक्टर से गुहार लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित सत्यनारायण राठौर ने शिकायत में बताया कि क्षेत्र के अरविन्द राठौर, अर्जुन राठौर और जीतू सेन द्वारा अवैध रूप से 20 प्रतिशत ब्याज पर पैसे उधार दिए जाते हैं। पीड़ित ने इनसे मात्र 20 हजार रुपये उधार लिए थे, लेकिन सूदखोरों के चंगुल में फंसकर अब तक करीब 1 लाख 50 हजार रुपये चुका चुका है।

इसके बावजूद भी आरोपियों की मांग खत्म नहीं हुई है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी प्रतिदिन रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हैं और घर पर आकर जान से मारने की धमकियां देते हैं। इस वजह से पूरा परिवार भय और मानसिक तनाव में जीवन यापन करने को मजबूर है।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी प्रभावशाली और आर्थिक रूप से मजबूत हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है। साथ ही, इनके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की बात सामने आई है। क्षेत्र में कई अन्य लोग भी इनके अत्याचार का शिकार हैं, लेकिन डर के कारण खुलकर सामने नहीं आ रहे।

कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
पीड़ित ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए पीड़ित का कहना है अगर इन लोगों पर कार्यवाही नहीं की गई तो मैं परिवार सहित इच्छा मृत्यु की मांग करता हूं साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो वह परिवार सहित कठोर कदम उठाने को विवश होगा।

क्षेत्र में बढ़ रहा सूदखोरी का जाल
नगर में अवैध सूदखोरी का कारोबार लगातार फैलता जा रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। प्रशासन की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *