Breaking News

जिले में जनगणना कार्य लगातार प्रगति पर है।

जिले में जनगणना कार्य लगातार प्रगति पर है।

2299 ब्लॉक्स का कार्य पूर्ण

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 17मई 2026

सीहोर।जिले में जनगणना कार्य लगातार प्रगति पर है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीहोर जिले में कुल 2405 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स (HLBs) में कार्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से 2299 ब्लॉक्स का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 106 ब्लॉक्स में कार्य प्रगति पर है। जिले में अभी कोई भी कार्य लंबित नहीं है।

संयुक्त कलेक्टर एवं जनगणना प्रभारी अधिकारी जमील खान ने बताया कि सर्वाधिक 347 HLBs आष्टा तहसील में दर्ज किए गए, जिनमें से 334 पूर्ण तथा 13 प्रगति पर हैं। वहीं सीहोर ग्रामीण तहसील के सभी 316 HLBs का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। श्यामपुर में 159 में से 154 कार्य पूर्ण हुए हैं, जबकि 5 प्रगति पर हैं।

नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी कार्य तेजी से जारी है। सीएमओ सीहोर क्षेत्र में 157 में से 123 कार्य पूर्ण तथा 34 प्रगति पर हैं। भैरूंदा नगर परिषद क्षेत्र में 43 में से 30 कार्य पूर्ण हुए हैं।

जिले में कुल 4 लाख 34 हजार 105 जनगणना मकानों का आंकड़ा दर्ज किया गया है। यह रिपोर्ट 16 मई 2026 शाम 6 बजे तक की स्थिति दर्शाती है।

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *