76 गांवों को मिलेगी सिंचाई की सौगात, CM और शिवराज करेंगे लोकार्पण

एमपी विश्वास न्यूज | भैरूंदा
संपर्क,9200718280
भैरूंदा | सीहोर जिले के भैरूंदा में 27 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सीप-अंबर सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। 536.23 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस परियोजना से भैरूंदा विकासखंड के 76 गांवों की 30 हजार 91 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

परियोजना के तहत नर्मदा नदी से भूमिगत पाइपलाइन के जरिए खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा।

इसके साथ ही 41.44 करोड़ रुपये के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी होगा।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज