Breaking News

मौत का हाईवे बनता जा रहा इछावर-सीहोर मार्ग

रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत; साथी गंभीर हालत में भोपाल रेफर

इछावर मंडी के पास देर रात हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच

इछावर/सीहोर। एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर/इछावर। इछावर थाना क्षेत्र में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मंडी क्षेत्र के पास उस समय हुआ जब मोटरसाइकिल सवार दो युवक आगे चल रही रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश नायक अपने साथी भोला के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान मंडी के समीप उनकी मोटरसाइकिल सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे जा भिड़ी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। निवासी इछावर

हादसे में प्रकाश नायक को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भोला गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही इछावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने भोला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

About राजेश माँझी

Check Also

राशन के नाम पर बड़ा खेल! कहीं 6 महीने से अनाज गायब, कहीं 3 महीने से इंतजार और कहीं राशन की जगह बांट दिया कैश

इछावर में गरीबों के हक के राशन पर उठे गंभीर सवाल, दौलतपुर के 136 परिवारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *