Breaking News

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उत्साह के साथ मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उत्साह के साथ मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

भैरूंदा के लाड़कुई में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

एक वीर और पराक्रमी योद्धा थे भगवान बिरसा मुंडा – राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा

भेरुंदा/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 15 नवंबर 2025

भेरुंदा/सीहोर।भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भैरूंदा के लाड़कुई में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भव्य रथ यात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं द्वारा जनजातीय संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरते हुए सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुती दी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने कहा कि जब झांसी की रानी से अंग्रेजों का संघर्ष समाप्त हुआ तब अंग्रेजों ने समझा कि उन्होंने भारत पर विजय पा ली है और अब उनसे लाड़ने वाला कोई वीर योद्धा नही बचा है। उसी समय एक चमकते हुए सूरज की तरह वीर योद्ध भगवान बिरसा मुंडा का उदय हुआ। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे पराक्रमी योद्धा थे जिन्होंने अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा था। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के साथ ही टंट्या मामा और रानी दुर्गावती का भी हमारे देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के महान योगदान को याद करने के उपलक्ष्य में आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के महान योगदान को सम्मान देने के लिए उनकी जन्म शताब्दी मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सभी जातियों एवं समाज से मिलकर हमारा राष्ट्र बना है और इन सब से ऊपर उठकर हमारे लिए राष्ट्र ही सर्वोपरि होना चाहिए तथा हमें राष्ट्र के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और बढ़ता रहेगा।

इस अवसर पर बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, मध्यप्रदेश जनजातीय वित्त विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला सुनील बारेला ने भी संबोधित करते हुए भगवान बिरसा मुंडा के योगदान का स्मरण कराया। कार्यक्रम में रघुनाथ भाटी, रवि मालवीय, भैरूंदा जनपद अध्यक्ष श्रीमती मंजू अवध पटेल, कलेक्टर बालागुरू के., जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव, एसडीएम सुधीर कुशवाह, जनपद सीईओ संजय अग्रवाल, डीओटीडब्ल्यू अरविंद कुशवाह,पंकज गुप्ता,श्यामलाल ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

रथ यात्रा

भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के अवसर पर ग्राम नादान से लाड़कुई तक भव्य रथयात्रा निकाली गई। यह यात्रा नादान से प्रारंभ हुई और विभिन्न ग्रामों से होते हुए और भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को स्मरण कराते हुए लाड़कुई पहुंची।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *