Breaking News

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा ग्रेवल सड़क निर्माण, विधायक निधि के ₹2 लाख हजम — ग्रामीण बेहाल

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा ग्रेवल सड़क निर्माण, विधायक निधि के ₹2 लाख हजम — ग्रामीण बेहाल

राशि जारी, लेकिन ज़मीन पर काम शून्य — जवाबदेह कौन?

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर | ग्राम पंचायत झालकी
जनपद पंचायत इछावर अंतर्गत ग्राम पंचायत झालकी में ग्रेवल मार्ग निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।करीब दो माह पूर्व विधायक निधि से ₹2,00,000 की राशि स्वीकृत होने के बावजूद मौके पर कोई कार्य नहीं किया गया, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के नाम पर कागजी खानापूर्ति कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। गांव का मुख्य मार्ग बदहाल स्थिति में पड़ा है, बरसात और आवागमन के दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए रास्ता जानलेवा बन चुका है।

राशि जारी, लेकिन ज़मीन पर काम शून्य — जवाबदेह कौन?

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यदि राशि जारी हो चुकी है तो काम अब तक शुरू क्यों नहीं हुआ? आखिर विधायक निधि की रकम कहां खर्च हुई?

ग्रामीणों ने तत्काल मुरम डलवाकर सड़क सुधारने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

अब बड़ा सवाल यह है कि सरकारी धन का गबन किसके संरक्षण में हो रहा है और भ्रष्टाचार पर कब होगी ठोस कार्रवाई?

ग्रेवल मार्ग निर्माण का कार्य किया गया है और नही किया तो करवा देंगे।

सरपंच/सचिव
ग्राम पंचायत झालकी

मुझे कार्य के फ़ोटो ग्राम पंचायत ने उपलब्ध कराए गए थे, काम हुआ है,जांच कर मौक़े पर कार्य नही हुआ तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

रोशाली पोरस
सीईओ
जनपद पंचायत इछावर

आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है, आप आवेदन दे दीजिए, जॉच में दोषियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी।

सर्जना यादव
सीईओ
जिला पंचायत,सीहोर

About राजेश माँझी

Check Also

राशन के नाम पर बड़ा खेल! कहीं 6 महीने से अनाज गायब, कहीं 3 महीने से इंतजार और कहीं राशन की जगह बांट दिया कैश

इछावर में गरीबों के हक के राशन पर उठे गंभीर सवाल, दौलतपुर के 136 परिवारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *