
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत सामुहिक विवाह/निकाह सम्मेलन
दिनांक – 03 फरवरी 2025, सोमवार
स्थान – ग्रामीण खेल मैदान गांवतालाब खेरी रोड़, इछावर
राजेश माँझी इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
अत्यंत हर्ष के साथ सुचित किया जाता है कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य सामुहिक विवाह/निकाह सम्मेलन का आयोजन रखा गया है जिसमें अपने पुत्र-पुत्री का विवाह कर शासन की योजना का लाभ लेवें ।
आयोजन कर्ता जनपद पंचायत इछावर जिला सीहोर (म.प्र)
नोट – 01 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक पंजीयन किया जावेगा उसके बाद कोई पंजीयन नहीं होगा ।पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज (02 सेट फोटो कॉपी)
- वर-वधु के 5-5 पासपोर्ट साईज फोटो ।
2. वर-वधु के समग्र आई.डी. की छायाप्रति ।
3. वर-वधु के आधार कार्ड की छायाप्रति ।
4. वर-वधु की 10 वीं अंकसुची की छायाप्रति ।
5. वर-वधु के पिता म.प्र. निवासी प्रमाण पत्र ।
6. कल्याणी (विधवा) होने की स्थिती में पूर्व प्रति का मृत्यु प्रमाण पत्र ।
7. परित्यकता महिला-पुरूष होने की स्थिती में कानूनी रूप से तलाक ।
8. पंजियन श्रमिक होने की सिथति में श्रमिक पंजीयन पत्र (जनपद का) ।
9. वधु की बैंक पासबुक की छायाप्रति ।
10. वर की उम्र 21 एवं वधु की उम्र 18 वर्ष होना अनिवार्य है।
11. यदि दिव्यांग है तो दिव्यांगता प्रमाण-पत्र की छायाप्रति ।
12. समग्र आई.डी. में ई-केवायसी अनिवार्य है।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज