Breaking News

इछावर के ग्राम काकड़खेड़ा एवं जमोनिया हटेसिंह में उपसंचालक कृषि ने किया अधिक यूरिया उठाव वाले कृषकों का भौतिक सत्यापन

सीहोर/इछावर: एमपी विश्वास न्यूज, संपर्क 9200718280

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा उर्वरकों के संतुलित उपयोग एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सघन भौतिक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज उपसंचालक कृषि अशोक उपाध्याय के नेतृत्व में विभागीय दल द्वारा विकासखंड इछावर के ग्राम काकड़खेड़ा एवं जमोनिया हटेसिंह में अनुशंसित मात्रा से अधिक यूरिया का उठाव करने वाले कृषकों के निवास पर पहुँचकर मौके पर भौतिक सत्यापन किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपसंचालक कृषि श्री उपाध्याय ने कृषकों के पास उपलब्ध उर्वरक के भौतिक स्टॉक का सत्यापन किया तथा अधिक उठाव के कारणों की बिंदुवार पड़ताल की। उन्होंने किसानों से सीधी चर्चा करते हुए बताया कि फसलों में आवश्यकता से अधिक यूरिया डालने से मृदा स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और कीट-व्याधियों का प्रकोप बढ़ता है। उन्होंने कृषकों को अनुशंसित मात्रा के अनुसार ही उर्वरक डालने, नैनो यूरिया (Nano Urea) को प्राथमिकता देने तथा शेष पैतृक रकबे व खसरों को पोर्टल पर लिंक कराने की समझाइश दी।

इस संयुक्त भौतिक सत्यापन दल में उपसंचालक कृषि अशोक उपाध्याय के साथ सहायक संचालक अनिल जाट, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वीरेन्द्र कुमार शर्मा तथा कृषि विस्तार अधिकारी शुभम तिवारी एवं अनिमेष राय उपस्थित रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

अमृत पार्क इछावर में “सेवा संकल्प–स्वच्छता अभियान” के तहत स्वच्छता श्रमदान

इछावर, एमपी विश्वास न्यूजइछावर, 02 अक्टूबर 2026 इछावर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *