Breaking News

प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख बहनों के खाते में 1503 करोड़ 14 लाख रूपये की किश्त अंतरित

प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख बहनों के खाते में 1503 करोड़ 14 लाख रूपये की किश्त अंतरित

मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की राशि

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 12 जुलाई, 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के ग्राम पंचायत नलवा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहनों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों और गैस सिलेंडर रिफिलिंग योजना के हितग्राहियो के खाते में राशि अंतरित की। उन्होंने प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख बहनों के खाते में 1503 करोड़ 14 लाख रूपये की किश्त अंतरित की। सीहोर कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, लाड़ली बहनें और पेंशन हितग्राही विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लाड़ली बहनों के खाते में प्रतिमाह दी जाने वाली 1250 रूपये की किश्त के साथ ही इस बार रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप 250 रूपये की अतिरिक्त राशि भी अंतरित की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के 56 लाख 74 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 340 करोड़ की राशि, 30 लाख से अधिक बहनों को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफलिंग की 46 करोड़ 34 लाख की राशि भी सिंगल क्लिक से अंतरित की।

प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सीहोर जिले की 02 लाख 42 हजार लाड़ली बहनों के खाते में 35 करोड़ 81 लाख 86 हजार रूपये की राशि अंतरित की। इसी प्रकार उन्होंने सीहोर जिले के 1,17,014 सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 07 करोड़ 01 लाख 94 हजार रूपये की राशि अंतरित की।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *