लंबित है अनेक मांगे,ना परमानेंट,ना अच्छी सैलरी, 24 घंटे काम
मातृ एवं शिशु टीकाकरण डिलीवरी अन्य काम ठप

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर। हड़ताल पर चल रही आशा उषा कार्यंकर्ता अब हल्ला बोल आंदोलन करेंगी। जिले भर की आशा उषा कार्यंकर्ता मंगलवार को टाउनहाल के पास एकात्रित हुई। इधर आशा उषा की हड़ताल से स्वास्थ्य विभाग के कार्य पर बहुत गहरा असर पड़ रहा है मातृ एवं शिशु टीकाकरण डिलीवरी अन्य काम ठप हो गए है।

फूल नहीं चिंगारी है हम भारत की नारी के नारों के साथ आशा उषा कार्यंकर्ता ने लंबित है अनेक मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की। आशा उषा महिला संगठन प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा ठाकरे के निर्देश पर जिलाध्यक्ष सीमा चौहान ने आंदोलन का आहवान किया। आशा उषा महिला संगठन जिला कोषाध्यक्ष मीना राठौर ने मांगों का वाचन किया। जिला उपाध्यक्ष सरिता विश्वकर्मा ने पूर्व में सरकार के द्वारा किए गए वादों से आशा उषा कार्यंकर्ताओं को अवगत कराया।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज