Breaking News

महिला दिवस के अवसर पर प्रथम एनजीओ द्वारा किया गया महिलाओं का सम्मान

इछावर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर।प्रोग्राम सेकंड चांस प्रोग्राम मध्य प्रदेश प्रथम के अंतर्गत चल रहे प्रोग्राम सेकंड चांस के अंतर्गत आज महिला दिवस के अवसर पर प्रोग्राम आयोजित किया गया ।जिसमें जो महिलाएं किसी कारण बस अपनी पढ़ाई छोड़ चुकी है उनको आगे बढ़ाना शक्ति के साथ ताकि वह आगे चलकर के अपना पढ़ाई जारी रख सके और अपना स्वरोजगार कर सके इसी क्रम में महिला दिवस के अवसर पर सेकंड चांस प्रोग्राम एनजीओ के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें इछावर के TI माननीय ब्रजेश सिंह और शिक्षा विभाग के DO संजय तोमर जी द्वारा प्रोग्राम की शुरुआत की गई इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण , सर्वांगिक विकास को लेकर चर्चा की गई। और प्रथम प्रोग्राम के हेड सज्जन जी द्वारा स्टूडेंट्स की आगे की पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन किया है इसके साथ ही सेकंड चांस की टीम के टीम लीडर काजल सेन फैसिलिटेटर महेंद्र विश्वकर्मा,संजय अहिरवार,दीपक कुशवाह, पद्मा मेहर , संदीप नामदेव , आनंद कुशवाहा आदि सम्मिलित हुए ।

About राजेश माँझी

Check Also

🔥 रबी की बुआई की तैयारी में जुटा किसान, लेकिन बिजली गुल! आखिर गांवों में ही क्यों हो रही लोड शेडिंग?

⚡ खेतों में पानी देने के लिए बिजली की जरूरत, रात में भी कटौती से …